LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली , 15/05/2026 8:10:49 PM
Anil Tamboli
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली 15 मई 2026 - जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ। देश की जनता को 15 मई की सुबह।सुबह तगड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए दाम बढ़ा दिए है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं।

पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं। जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा) हो गया है। जबति मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

डीजल की कीमतों की बात करें तो उसमें भी पेट्रोल की तरह दिल्ली में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जिस डीजल के दाम पहले 87.67 रुपये प्रति लीटर थे, वह अब बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमतें 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़कर अूब 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.25 रुपये में मिल रहा है।

मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है, जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ईरान युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना काफी समय पहले से बनी हुई थी। हालांकि 5 राज्यों के चुनाव के कारण बढ़ाया नहीं गया था। अब चुनाव खत्म होने के 10 दिन के अंदर ही भारी बढ़ोतरी की गई है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था। तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH