छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ , 15-05-2026 2:47:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ 16 मई 2026 - रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह इलाके में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थीं। मृतका की पहचान होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

मृतका की पहचान होने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक महिला अधिवक्ता की इस तरह हत्या होना बेहद गंभीर मामला है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान मृतका की बहन भी अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं थी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि आराधना सिदार का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार को इस तरह की घटना की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन परिवार के लोगों ने आराधना को फोन किया था, लेकिन कॉल किसी अंजान युवती ने रिसीव किया। वह आराधना की आवाज में बात करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिवार वालों ने आवाज पहचान ली और उन्हें कुछ गड़बड़ी होने का शक हुआ।

परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। परिवार को आशंका है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच तेज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका की पहचान कर ली गई है और जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार

छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक

सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री की सीमा तय, अब दो पहिया वाहनों को मिलेगा सिर्फ इतना पेट्रोल

बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर इस तारीख को रहेगी रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH