छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

सरगुजा , 15/05/2026 9:15:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

अंबिकापुर 15 मई 2026 - छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। खास बात यह है कि यह घटना एसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।

चोर न सिर्फ कार्यालय से सामान चोरी कर ले गए, बल्कि जाते-जाते फर्श और दीवारों पर "आई लव यू अंबिकापुर" समेत कई भद्दी गालियां भी लिख गए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के मुताबिक चोर राजीव भवन से 73 से ज्यादा नलों की टोटियां, वॉश बेसिन और स्टील पाइप चोरी कर फरार हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले दो साल में तीसरी बार कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस एक भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कांग्रेसियों में भारी नाराजगी है। इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब एसपी कार्यालय के इतने करीब चोरी हो सकती है और आरोपी बार-बार बच निकलते हैं, तो यह पुलिस की नाकामी या संरक्षण की ओर इशारा करता है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है, जिससे विपक्ष को सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलने का मौका मिल गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH