सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम

सक्ती , 16-05-2026 10:04:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम

रायगढ़ 16 मई 2026 - रायगढ़ जिले के तुमीडीह के चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के शादीशुदा होने के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था।

पुलिस के अनुसार, प्रेमिका द्वारा लगातार दबाव और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर प्रेमी ने महिला वकील की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने साक्ष्य मिटाने और मामले को छिपाने की भी कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को सक्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी लोकनाथ पटेल ने बताया कि वह शादीशुदा है, यह बात उसकी प्रेमिका नहीं जानती थी और प्रेम संबंध बनने से पहले यह बात उससे छुपाते आ रहा था। हाल ही में एक वाट्सएप डीपी में उसकी पत्नी की फोटो को प्रेमिका आराधना ने देख लिया तब से रोज विवाद होता था। आराधना अपने अधिवक्ता होने की धमकी देकर उसको फंसाने के साथ-साथ तरह की प्रताड़ना दे रही थी, जिससे वह परेशान था। कुछ दिन से विवाद ज्यादा बढ़ने के कारण प्रेमी ने प्रेमिका महिला वकील की हत्या की याेजना बनाई।

प्रेमी ने हत्या के एक दिन पहले प्रेमिका को सक्ती ले जाकर आखरी बार होटल में रात रुककर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दूसरे दिन तुमीडीह के जंगल में ले जाकर पहले उसका गला दबाया और उसके बाद सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। वह इस बात को जानता था कि तुमीडीह इलाका उसका पुराना पहचान का इलाका है और वह पास के कारखाने में काम भी करता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार

छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH