छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर , 16-05-2026 1:19:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर 16 मई 2026 - मानसून से पहले राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम खुशनुमा हो गया. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अगले 4 दिनों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर के अलावा अन्य कई जगहों पर अच्छी, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई. आमतौर पर मानसून शुरू होने के बाद यह स्थिति बनती है, लेकिन इस साल मई में मौसम बदला हुआ है. पिछले 15 दिन से लगातार प्रदेश मं बारिश और बादलों की स्थिति है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

वहीं  एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इन प्रणालियों से शनिवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं. अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके अलावा प्रदेश में 17 मई से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक
छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH