आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

धर्म / ज्योतिष , 15-05-2026 3:36:55 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

रायपुर 16 मई 2026 - ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 मई शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 16 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए खास उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा हो सकता है। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

वृषभ राशि - आज का दिन सामान्य होते हुए भी कई नए अवसर लेकर आ सकता है। नई नौकरी का ऑफर आकर्षित करेगा, लेकिन फिलहाल पुरानी जगह टिके रहना समझदारी होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी और वरिष्ठों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। अचानक खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत आपको एक नई पहचान दिलाने वाली है। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी।

मिथुन राशि - आज लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताज़ा कर सकती है। जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के लिए किया गया कोई सरप्राइज रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि - आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। गुस्से पर कंट्रोल रखना आपके लिए सबसे बड़ा हथियार होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे विवाद सुलझाने का सही समय है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने से राहत महसूस होगी।

सिंह राशि - आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी रुकावटें दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा। काम का दबाव शाम तक थकान और सिरदर्द दे सकता है, इसलिए आराम भी जरूरी है। उधार लेने से बचें, वरना आगे परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि - आज जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। आपकी लोकप्रियता और जनसमर्थन बढ़ेगा। नया पद या सम्मान मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखना बेहद जरूरी होगा।

तुला राशि - आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। आय और खर्च के बीच तालमेल ही आपकी शांति बनाए रखेगा। परिवार की समस्याओं में बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचें। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सेहत को नजरअंदाज करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऑफिस में फोकस बनाए रखें, नहीं तो बॉस नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि - आज का दिन खुशियों और नए बदलावों से भरा रह सकता है। दूर रहने वाले किसी प्रियजन से मुलाकात मन को सुकून देगी। घर की सजावट या रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइशें आपका दिल खुश कर देंगी। लेन-देन के मामले आसानी से सुलझने से रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। मां की बातों को हल्के में लेने से बचें।

धनु राशि - आज तरक्की के नए रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना सफल हो सकती है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय तनाव कम करेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और प्रेम जीवन में खास मुलाकात दिल को खुश कर सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि - आज उन्नति की रफ्तार तेज रहने वाली है। आपकी मेहनत और तेजी से किए गए काम कुछ लोगों को परेशान कर सकते हैं, जिससे नए विरोधी भी बन सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में समझदारी से कदम बढ़ाना जरूरी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। दूसरों पर निर्भर रहने से बचें, क्योंकि कोई आपके काम में रुकावट डाल सकता है।

कुंभ राशि - आज का दिन बाकी दिनों से ज्यादा खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। घर-परिवार में खुशी और एकता का माहौल बना रहेगा। संतान की परीक्षा का परिणाम मन को राहत देगा। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से गर्व और खुशी महसूस होगी। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मीन राशि - आज थोड़ी सावधानी और समझदारी की जरूरत रहेगी। छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा। पार्टनरशिप में कदम बढ़ाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

ताज़ा समाचार

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक
छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री की सीमा तय, अब दो पहिया वाहनों को मिलेगा सिर्फ इतना पेट्रोल
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री की सीमा तय, अब दो पहिया वाहनों को मिलेगा सिर्फ इतना पेट्रोल
बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर इस तारीख को रहेगी रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह
बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर इस तारीख को रहेगी रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH