सक्ती से बड़ी खबर - वार्ड क्रमांक 01 में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी और कुल्हाड़ी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती , 25-12-2025 9:31:10 PM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - वार्ड क्रमांक 01 में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी और कुल्हाड़ी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती 25 दिसम्बर 2025 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करीब 10 से ज्यादा लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सक्ती थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना 24 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे सक्ती के वार्ड नं 01 की है। एक पक्ष की महिला ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर कुल्हाड़ी, चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी रिपोर्ट के अनुसार बैंड बजाकर घर लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौच की गई और विरोध करने पर उस पर डंडे से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर भी डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH