छत्तीसगढ़ - झाड़ फूंक के बहाने कथित तांत्रिक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

दुर्ग , 26/12/2025 12:30:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - झाड़ फूंक के बहाने कथित तांत्रिक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

दुर्ग 26 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है यँहा बेटी की बीमारी ठीक कराने के लिए बुलाए गए बैगा ने झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा।

घटना के बाद भयभीत और डरी-सहमी नाबालिग बालिका ने साहस जुटाकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मां ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने 24 दिसंबर को थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी। बीमारी ठीक कराने के लिए 22 दिसंबर को परसबोड़, जिला बेमेतरा निवासी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को झाड़-फूंक कराने अपने घर बुलाया गया था। झाड़-फूंक की प्रक्रिया के बाद आरोपी ने नींबू फेंकने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के अंदर ले गया।

वहां आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर नंदिनी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64 (2)(1), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 25 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH