छत्तीसगढ़ - चारु शर्मा पिता गोपाल शर्मा एक साल के लिए तड़ीपार, सक्ती सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 25-12-2025 1:35:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चारु शर्मा पिता गोपाल शर्मा एक साल के लिए तड़ीपार, सक्ती सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश

सारंगढ़ 25 दिसम्बर 2025 - जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए चारु शर्मा को जिलाबदर करने की कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने चारु शर्मा पिता गोपाल शर्मा, निवासी फुललझरिया पारा, सारंगढ़ (थाना सारंगढ़) को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) एवं 5 (ख) के तहत एक वर्ष के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, चारु शर्मा के विरुद्ध पिछले 10 वर्षों में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई है। उसके खिलाफ विभिन्न अपराधों में कुल 6 बार FIR दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि चारु शर्मा की गतिविधियां क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थीं। 

जारी आदेश के तहत चारु शर्मा को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के साथ-साथ आसपास के जिलों रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद की सीमाओं से भी निष्कासित किया गया है। जिला बदर की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। इस दौरान चारु शर्मा को इन सभी जिलों की सीमाओं में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला बदर  के दौरान यदि चारु शर्मा को किसी न्यायालयीन कार्यवाही या अन्य अपरिहार्य कारणों से इन जिलों में प्रवेश करना आवश्यक हो, तो उसे संबंधित न्यायालय से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति प्रवेश किए जाने की स्थिति में उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH