छत्तीसगढ़ - CBI के हत्थे चढ़े डाक विभाग के 04 बड़े अफसर, बड़े हॉटल में ले रहे थे,,

बीजापुर , 25/12/2025 1:23:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - CBI के हत्थे चढ़े डाक विभाग के 04 बड़े अफसर, बड़े हॉटल में ले रहे थे,,

बीजापुर 25 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत डाक विभाग के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) भी शामिल हैं, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।यह पूरा मामला बुधवार रात का है।

CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को पहले से ही सूचना मिली थी कि डाक विभाग के कुछ कर्मचारी किसी काम के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। योजना के अनुसार, बीजापुर के नगर स्थित ताज होटल में जब रिश्वत की रकम का लेन-देन हो रहा था, तभी CBI की टीम ने अचानक छापा मार दिया।

रात के करीब 8:30 बजे हुई इस अचानक कार्रवाई ने आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। टीम ने मौके से 40,000 रुपये की नकद बरामद की, जिसे रिश्वत के तौर पर लिया गया था। अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपियों के हाथ धुलवाए जिससे केमिकल टेस्ट के जरिए रिश्वत लेने की पुष्टि भी हो गई।

पकड़े गए आरोपियों में सबसे प्रमुख नाम डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा का है। उनके साथ तीन अन्य कर्मचारी मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक को भी CBI ने अपनी हिरासत में लिया है। इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने मिलीभगत करके अपने पद का दुरुपयोग किया और काम के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग की।

CBI की टीम गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इन्हें जगदलपुर या सीधे रायपुर ले जाकर विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में विभाग के कुछ और लोग भी शामिल हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने समय से इस तरह के अवैध वसूली के खेल में शामिल थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH