छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

बलरामपुर , 26/12/2025 12:14:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

बलरामपुर 26 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। यह घटना रामानुजगंज के सनवाल क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। इस दौरान विमलापुरम -सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी, दूसरी ओर धान का पुआल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गए थे।

हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने घायलों को अपने पिकअप वाहन से तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुखलेश (21 वर्ष) और राजनाथ (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। तीनों युवक ग्राम सनवाल के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH