जांजगीर चाम्पा - NH 49 पर लूट करने वाले तीन अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार, देर रात देते थे वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 19/12/2025 12:39:56 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - NH 49 पर लूट करने वाले तीन अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार, देर रात देते थे वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 19 दिसम्बर 2025 -  NH 49 पर हुई संसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15-16 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर हुई थी।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भुलवाड़ा निवासी रतन नायक (29) ट्रक चालक हैं। वह 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भर कर अपने हेल्पर सुमीत कंजर के साथ ट्रक क्रमांक RJ 06 GD1505 से अहमदाबाद (गुजरात) के लिए रवाना हुए थे। 

15 अक्टूबर की रात करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच, जब उनका ट्रक अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोक लिया। स्कॉर्पियो से उतरे तीन युवकों ने रतन और उसके हेल्पर को चाकू और लोहे की रॉड से मारा और आरोपियों ने ट्रक की सीट के पीछे टूल बॉक्स में रखी नगद राशि 85,000 रुपये लूट ली और फरार हो गए। 

वारदात के दौरान आरोपियों ने चेहरे पर नकाब पहना और वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा, ताकि CCTV कैमरों में पहचान न हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल जांजगीर और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने जाँच शुरू की। टीम ने संभावित मार्गों पर लगे 150 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अमन साहू (20 वर्ष), बिलासपुर, खम्हरिया निवासी प्रियांशु गांगुली (21 वर्ष) असीफ उर्फ छोटू खान (21 वर्ष), बिलासपुर, मडई निवासी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309 (4), 296, 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और 18 दिसंबर 2025 को उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH