छत्तीसगढ़ - किंग द ढाबा में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, तीन अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 18/12/2025 4:50:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किंग द ढाबा में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, तीन अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर 18 दिसम्बर 2025 -  राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना खरोरा रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई. अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बिक से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके. पहले उन्होंने बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, इसके बाद चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने ढाबे के बाहर बैठे शिव कुमार साहू का मोबाइल फोन छीन लिया. जब शिव कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH