छत्तीसगढ़ - आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, भूपदेवपुर स्टेसन के पास की घटना

रायगढ़ , 18/12/2025 3:33:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, भूपदेवपुर स्टेसन के पास की घटना

रायगढ़ 18 दिसम्बर 2025 - रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने  से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना भूपदेवपुर किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। तीसरे जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।

घटना के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जो धुआं फैलते ही कोच से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि समय रहते ट्रेन रुक जाने और यात्रियों के सतर्क व्यवहार के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं मिली।

आग की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद एसी मैकेनिक, गार्ड और लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग सीमित दायरे में ही थी और समय रहते उस पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कोच के भीतर रखे कुछ कागजों में आग लगी थी। जांच के दौरान किसी प्रकार का विद्युत शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि आग किसी यांत्रिक या विद्युत कारण से नहीं लगी थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद स्थिति को पूरी तरह सामान्य किया गया और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH