छत्तीसगढ़ - 50 हजार में दी हत्या की सुपारी, हत्यारे ने गलती से किसी और को उतार दिया मौत के घाट,  फिर हुआ यह..

मुंगेली , 20/09/2025 5:45:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार में दी हत्या की सुपारी, हत्यारे ने गलती से किसी और को उतार दिया मौत के घाट,  फिर हुआ यह..

मुंगेली 20 सितम्बर 2025 - मुंगेली जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक पूर्व सोसायटी प्रबंधक ने व्हाट्सएप पर शख्स की फोटो भेजकर हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त सुपारी किलर ने गलत व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस की तगड़ी जांच और सटीक कार्रवाई के चलते 10 दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

SP भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबो में 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे हेमचंद और हेमप्रसाद रोड किनारे बैठे थे, तभी अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया. इस हमले में हेमप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमचंद किसी तरह से भागने में कामयाब हो गया।

SP ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी तरवरपुर धान खरीदी केन्द्र के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने पूछताछ में बताया कि “तुलसी साहू और उसका बेटा नरेंद्र उर्फ पप्पू, उसके खिलाफ धान खरीदी में अनियमितता को लेकर कोर्ट में परिवाद कर चुके थे. जिससे उसकी नौकरी चली गई थी. इस कारण पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने साले सुनील साहू को 50 हजार में हत्या की सुपारी दी सुनील साहू ने अपने दोस्त शुभम पाल, गौकरण साहू और एक विधि से संघर्षरत बालक को शामिल किया. सभी आरोपी नेतराम के घर चातरखार में 3 दिन रुके. फिर 10 सितंबर की शाम चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, जिसे मारना था, वो पप्पू नहीं था. सुपारी किलर ने नशे में गलत युवक को मार डाला. हत्या के बाद सुनील ने नेतराम को फोन कर बताया जिसे मारना था, उसे मार दिए हैं.” इसके बाद आरोपी मुंगेली से होते हुए चकरभांठा, बिलासपुर चले गए।

छत्तीसगढ़ - 50 हजार में दी हत्या की सुपारी, हत्यारे ने गलती से किसी और को उतार दिया मौत के घाट,  फिर हुआ यह..

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH