नेपाली गोरखा के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना चाहता था रेलकर्मी , विरोध करने पर की हत्या

मध्य प्रदेश , 07-09-2025 1:59:45 AM
Anil Tamboli
नेपाली गोरखा के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना चाहता था रेलकर्मी , विरोध करने पर की हत्या

भोपाल 07 सितम्बर 2025 - बागसेवनिया रेलवे कालोनी में दो दिन पहले कमल नेपाली की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसकी हत्या 60 वर्षीय रेलवेकर्मी ओमप्रकाश शर्मा ने की थी। ओमप्रकाश शर्मा रेलवे में नौकरी के अलावा तंत्र मंत्र करता था। साथ ही वह अपने आसपास के पुरुषों को अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करता था।

कमल नेपाली के साथ भी वह जबरन संबंध बनाना चाहता था। उसने इस पर विरोध जताया तो दिव्यांग रेलवेकर्मी ओमप्रकाश ने पहले उसे अपनी बैसाखी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर पैर के पंजे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही देर रात उसने शव को पार्किंग में फेंक दिया। वहीं शक से दूर रहे, इसलिए घर की साफ-सफाई कर हत्या के सबूत भी मिटा दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश को हिरासत में लिया था। हत्या कबूल करने के बाद पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।

SI भारत सिंह मीणा के अनुसार 50 वर्षीय कमल नेपाली मूलत: नेपाल का रहने वाला है। उसकी पत्नी करीब 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी। वर्तमान में वह हबीबगंज नाका के पास रहता था। कमल पूर्व में स्टेशन में सूरज की चाय की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसका संपर्क रेलवेकर्मी ओमप्रकाश से हुआ था। तब ओमप्रकाश ने उसे घर में सेवा करने का ऑफर दिया। इस पर कमल मान गया और उसके घर काम करने लगा। वहीं ओमप्रकाश लंबे समय से तंत्र-मंत्र करता था। साथ ही वह अप्राकृतिक कृत्य के लिए अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाता था। वह कमल पर भी इसके लिए दबाव डालता था। इसी कारण पिछले दिनों कमल उसका घर छोड़कर चला गया था।

बुधवार रात को जब ओमप्रकाश को कमल दिखा तो वह उसे जबरन उसे रेलवे कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर लेकर गया। रात में दोनों ने मिल कर खाना खाया। फिर कमल वापस जाने लगा तो ओमप्रकाश ने उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, उसने इनकार किया तो बैसाखी से जमकर पीटा। इससे कमल बेसुध हो गया तो उसने बाएं पैर के पंजे से उसका गला घोंट दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH