छत्तीसगढ़ - कुँए में तैरते मिली दो दिन से लापता मोहम्मद सिकंदर की लाश , पुलिस जांच में जुटी

बालोद , 25/08/2025 1:14:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुँए में तैरते मिली दो दिन से लापता मोहम्मद सिकंदर की लाश , पुलिस जांच में जुटी

बालोद 25 अगस्त 2025 - गुंडरदेही थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 संजय नगर चौक निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद सिकंदर तिगाला उर्फ सोनू का शव रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला। युवक 21 अगस्त से घर से लापता था, परिवारजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। दो दिन बाद उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सिकंदर 21 अगस्त को अचानक घर से निकला और लौटकर नहीं आया। परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद 22 अगस्त को गुंडरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार बेहद परेशान था।

रविवार की सुबह परिजन तलाश करते हुए गुंडरदेही रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचे। मृतक के भाई ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो कुछ ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार सिकंदर को रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा था। इसी आधार पर खोजबीन की गई। जब परिजन स्टेशन के सामने स्थित कुएं के पास पहुंचे और झांककर देखा तो कुएं में एक शव तैरता हुआ नजर आया। नजदीक जाकर पहचान की गई तो पता चला कि यह शव सिकंदर का ही है।

तत्काल इसकी सूचना गुंडरदेही पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मनीष शेंडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH