छत्तीसगढ़ में भी हुई वोट चोरी??, कांग्रेस ने इन दो विधायकों पर लगाया दो वोटर आईडी रखने का आरोप

रायपुर , 19/08/2025 8:12:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भी हुई वोट चोरी??, कांग्रेस ने इन दो विधायकों पर लगाया दो वोटर आईडी रखने का आरोप

रायपुर 19 अगस्त 2025 - वोट चोरी को लेकर कांग्रेस पूरे देश में “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन चला रही है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया है. रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर रायपुर शहर के विधानसभा सीटों में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी विधायकों के एक से ज्यादा वोटर आईडी होने की बात कही. कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है।

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा विधायक सम्पत अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का रायपुर दक्षिण और बसना की मतदाता सूची में नाम दर्ज है. रायपुर और बसना में सम्पत अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का वोटर लिस्ट में एपिक नंबर अलग-अलग है. पश्चिम के विधायक राजेश मूणत का उत्तर और पश्चिम दोनों विधानसभा के वोटर लिस्ट में नाम है और दोनों विधानसभाओं में उनका अलग-अलग एपिक नंबर है. राजेश मूणत की धर्मपत्नी का भी अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग एपिक नंबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. शपथ पत्र में राजेश मूणत ने सिर्फ पश्चिम में नाम होने की बात लिखी है।

विकास उपाध्याय ने कहा, प्रदेश में वोट चोरी कर परिणाम बदलने की कोशिश की गई. 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कहते थे कि कांग्रेस की सरकार आएगी, लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग की गठजोड़ की वजह से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आया. छत्तीसगढ़ में भी वोटों की चोरी हुई है।

विकास उपाध्याय ने प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया कि कई व्यक्तियों का दो-दो एपिक नम्बर से कई वार्डों में नाम दर्ज है. एक ही महिला संध्या लहरे का 4 जगह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नाम दर्ज है. विकास उपाध्याय ने रायपुर ग्रामीण, उत्तर, दक्षिण, धरसीवां सहित प्रदेश के कई सीटों पर वोट चोरी का आरोप लगाया है।

शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, पहले निर्वाचन आयोग के पास यह विषय लाया गया था. ओडिशा, बिहार के लोग छत्तीसगढ़ और अपने राज्य दोनों जगह वोट डालते हैं. नेताओं के दो-दो जगह नाम है. इस मामले में अपराधित प्रकरण दर्ज होनी चाहिए।

वहीं इस मामले में बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं. चुनाव आयोग ने उन्हें हलफनामा देने को कहा है, इस पर कांग्रेसी क्या कर रहे हैं पहले ये बताएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH