छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के पति को मारने सनकी आशिक ने रची साजिश , होम थियेटर में भर कर भेजा IED बम , फिर हुआ यह..

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 17-08-2025 12:36:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के पति को मारने सनकी आशिक ने रची साजिश , होम थियेटर में भर कर भेजा IED बम , फिर हुआ यह..

खैरागढ़ 17 अगस्त 2025 - खैरागढ़ जिले में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका के पति को मारने के लिए खतरनाक साजिश रची. उसने यू-ट्यूब से बम बनाना सीखकर एक स्पीकर बम तैयार किया और उसे पार्सल कर प्रेमिका के पति तक पहुंचा दिया. इस स्पीकर को ऑन करते ही पूरे इलाके में एक बड़ा धमाका हो सकता था. एक नहीं, बलकि कई लोगों की जान जा सकती थी. लेकिन प्रेमिका के पति को पार्सल खोलते ही गड़बड़ी का अंदाजा हो गया और वह मौत के इस खतरनाक जाल से बच निकला।

जानकारी के मुताबिक, गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा. बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ. स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था. पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार ने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला. उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया. जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता. विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता।

पुलिस के मुताबिक विनय वर्मा ने इंटरनेट से देखकर इस बम को तैयार किया था. उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था. लेकिन इस साजिश में विनय अकेला नहीं था. उसके साथ कई लोग शामिल थे, जिन्होंने फाइनेंस, सप्लाई और फर्जी लोगो तक का इंतजाम किया. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।

पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें आईईडी तैयार करने वाला, फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है. आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए.पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया।

उनके अनुसार यह केवल एक सुनियोजित हत्या की साजिश को नाकाम करने भर की बात नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के एक पूरे नेटवर्क को उजागर करने वाली घटना है. सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH