छत्तीसगढ़ - शराब खरीदने के विवाद को लेकर शराब भट्ठी में चाकूबाजी , 03 शराबी हुए घायल

रायपुर , 10-08-2025 11:22:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब खरीदने के विवाद को लेकर शराब भट्ठी में चाकूबाजी , 03 शराबी हुए घायल

रायपुर 10 अगस्त 2025 - रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शराबभट्टी में तीन युवकों ने चाकू बाजी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब घायल पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच शराब खरीदने को लेकर कहासुनी हो रही थी।

देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ा कि जानलेवा हमले तक पहुंच गई। घटना में घायल तेजपाल चौहान, तोषण साहू और गीतेश वर्मा सभी रामनगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। इन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे गंज इलाके की एक सरकारी शराब भट्टी में तेजपाल चौहान और उसके दो साथी शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अमन सोनी, लक्की गोप और दुर्गेश विश्वकर्मा से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष ने तेजधार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि घायल युवक बचाव का मौका भी नहीं पा सके। 

वारदात के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि अमन सोनी, लक्की गोप और दुर्गेश विश्वकर्मा तीनों मिलकर हमला कर रहे हैं। यही वीडियो पुलिस के लिए सबूत बना, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

गंज थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी गंजपारा इलाके के रहने वाले हैं और पहले भी इन पर कई बार मारपीट और अवैध गतिविधियों के मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने इन तीनों को IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH