छत्तीसगढ़ - 10 IAS अफसरों के प्रभार बदले , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश , देखे पूरी लिस्ट

रायपुर , 05-08-2025 8:56:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10 IAS अफसरों के प्रभार बदले , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश , देखे पूरी लिस्ट

रायपुर 05 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 IAS अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उन्हें संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह CGMSC में फेरबदल करते हुए रितेश अग्रवाल को एमडी नियुक्त किया गया है।

01 - रीना बाबा साहेब कंगाले, भा.प्र.से. (2003) सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

02 - अविनाश चम्पावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग तथा अति. प्रभार पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त , भू-अभिलेख, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुये सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

03 - रितेश कुमार अग्रवाल भा.प्र.से. (2012) संचालक कोष एवं लेखा तथा अति. प्रभार संचालक, पेंशन, पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

04 - प्रभात मलिक, भा.प्र.से. (2015), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग, संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचालक, उद्योग एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना को केवल संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करता है। शेष प्रभार यथावत रहेगा।

05 - रवि मित्तल, भा.प्र.से. (2016), आयुक्त, जनसंपर्क तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुये आयुक्त, जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

06 - जयश्री जैन, भा.प्र.से. (2016), मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) तथा अति. प्रभार संचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

07 - दीपक कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2016), नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, लोक आयोग का अति. प्रभार सौंपता है।

08 - प‌द्मिनी भोई साहू, भा.प्र.से. (2016), प्रबंध संचालक, छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

09 - हिना अनिमेष नेताम, भा.प्र.से. (2016), उप सचिव, राजभवन, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के पद पर पदस्थ करता है।

10 - अश्वनी देवांगन, भा.प्र.से. (2018), उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुये संचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH