जांजगीर चाम्पा - 12 लाख लूट का मामला निकला फर्जी , गिरिश देवांगन ने रची थी पूरी साजिश , देखे तश्वीर

जांजगीर चाम्पा , 02/08/2025 12:49:06 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 12 लाख लूट का मामला निकला फर्जी , गिरिश देवांगन ने रची थी पूरी साजिश , देखे तश्वीर

जांजगीर 02 अगस्त 2025 - जांजगीर जिले में दिनदहाड़े हुए 11.80 लाख रूपये लूट की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। जिस कर्मचारी ने पुलिस को लूट की वारदात की शिकायत की थी। वहीं इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी निकला है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम पर आरोपी की नियत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उसने पैसों को हड़पने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी तैयार कर पुलिस को सुना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे बरामद कर जब्त कर लिये है।

बता दे कि शुक्रवार की दोपहर बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की खबर के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। गिरिश देवांगन नामक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था कि वह करनौद निवासी किरीत डड़सेना के यहां काम करता है। किरीत धान बेचने का काम करने के साथ ही उनकी हार्डवेयर की दुकान है। शक्रवार को किरीत ने कारोबार से मिले कैश रकम 11.80 लाख रूपये बैंक में जमा करने के लिए भेजा था।

आरोपी गिरीश देवांगन ने बताया कि वह अपने मालिक के घर से रूपये लेकर यूनियन बैंक चांपा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पुछेली गांव के बाइक सवार तीन युवक उसका पीछा कर उसकी बाइक को टक्कर मार दी और पैसे लूटकर फरार हो गये।

लूट की कहानी बताने वाले गिरीश के बयान के आधार पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज चेक किया। लेकिन कहीं भी ऐसे बाइक सवार तीन युवक भागते हुए नजर नही आये। लूट की रिपोर्ट दर्ज करने वाले गिरीश देवांगन की कहानी पर शक होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया। काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हकीकत उगल दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी गिरीश देवांगन की अपने मालिक के पैसों पर बुरी नजर थी। वह अक्सर बैंक पैसा जमा करने जाया करता था, जिससे उसके मालिक को उस पर भरोसा हो गया था। शुक्रवार को जब उसे 11.80 लाख रूपये बैंक में जमा करने के लिए मिले, तब उसकी नियत बिगड़ गयी और वह पैसों को हड़पने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस और अपने मालिक को गुमराह करता रहा।

पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी गिरीश देवांगन के पास से 11.80 लाख रूपये बरामद कर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर बार ही जांजगीर एसपी विजय पांडेय इस फर्जी लूटकांड का खुलासा करेंगे।

जांजगीर चाम्पा - 12 लाख लूट का मामला निकला फर्जी , गिरिश देवांगन ने रची थी पूरी साजिश , देखे तश्वीर

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH