छत्तीसगढ़ - पुलिस मुख्यालय में तैनात आरक्षक से ठगी , सायबर ठगों ने 20 लाख का लगाया चुना

रायपुर , 28/07/2025 1:41:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस मुख्यालय में तैनात आरक्षक से ठगी , सायबर ठगों ने 20 लाख का लगाया चुना

रायपुर 28 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत पृथ्वीराज सिंह (36) के साथ टेलीग्राम के माध्यम से 20लाख 04 हजार 285 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने खम्हारडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें systembusiness.com के मालिक राजेश विश्वकर्मा, आयूशी, यशवंत राय, और चेतन प्रकाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. उक्त आरक्षक एसआईबी PHQ में पदस्थ है।

पुलिस के मुताबिक पृथ्वीराज सिंह, जो GAD कॉलोनी, कचना, खम्हारडीह, रायपुर का निवासी हैं, ने बताया कि 22 जून से 26 जून 2025 के बीच टेलीग्राम चैनल ‘SYSTEM GROUP – 6188’ के जरिए उन्हें निवेश पर अधिक लाभ का लालच दिया गया. आरोपियों ने systembusiness.com पर क्लाइंट ID बनवाकर और ‘SYSTEM AGENT SUPPORT’ व ‘Sys Cash Out Department’ के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में 17,51,371 रुपये RTGS/NEFT और 2,52,914 रुपये फोन-पे के जरिए जमा करवाए. जब राशि निकालने का समय आया, तो खाता सत्यापन के नाम पर अतिरिक्त 13,06,414 रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया।

ठगी का अहसास होने पर पृथ्वीराज ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की. शिकायत के साथ जमा राशि का विवरण भी दिया गया है, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिटी यूनियन बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, कर्नाटक बैंक, और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर की गई. पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट, टेलीग्राम यूजर आईडी, और साइबर क्राइम पोर्टल की शिकायत की कॉपी भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH