छत्तीसगढ़ - कलेक्टर ने सभी विभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण , 55 कर्मचारियों को थमाया नोटिस

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 26-07-2025 6:38:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलेक्टर ने सभी विभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण , 55 कर्मचारियों को थमाया नोटिस

सारंगढ़ 26 जुलाई 2025 - कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं और विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. इस पर कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत 55 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब प्राप्त होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीईओ, बीआरसी, आदिवासी विकास सहित कई शाखाओं का निरीक्षण किया।

जिन कर्मचारियों के नाम नोटिस में उनमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले, कलेक्टोरेट के सहायक ग्रेड-2 शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे, भू-अभिलेख शाखा के कमल सिंह ठाकुर, विकास साहू, गीता नायक, खनिज शाखा के सूरज महंत, अनुराग नंद, ज्योति पाल, गिरिवर कुर्रे, करम यादव, इंदु प्रधान, रितेश साहू, डी.के. हरदिहा, संतोष देवांगन, पिंकी कंवर, मिनकेतन जायसवाल, राजेश गुप्ता, अरविंद पटेल, निशांत यादव, कांता उरांव, संजय सिदार, सुभाष उरांव, पूजा बरेठ, अंजनी अरिल्ले, सोमेश्वर यादव, साधुराम साव, ठाकुर राम राठिया, गिरीश पटेल, गजेन्द्र यादव, छवि श्याम धृतलहरे, लोमेश राठिया, सत्यानंद अजगल्ले, नितीश निराला, एन.के. भारती, एस.आर. अजय, रविन्द्र पटेल, रूपा रत्नेश, मधु देवांगन, विवेक सिदार, पंकज साहू, उमाकांत और बाल्मीकि सिदार शामिल हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू ने जनपद पंचायत सारंगढ़ का निरीक्षण किया. यहां लेखा अधिकारी मालिकराम लहरे और आर.एल. चौहान अनुपस्थित मिले. इसी तरह विद्युत विभाग में सहायक ग्रेड-3 ज्योति पटेल, रुस्तम बंजारे और मीन निराला अनुपस्थित पाए गए. इन सभी को भी नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने कहा कि कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और कार्यप्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH