छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कुछ घंटे बाद भारी बारिश की चेतावनी , रेड अलर्ट जारी

रायपुर , 25/07/2025 4:11:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कुछ घंटे बाद भारी बारिश की चेतावनी , रेड अलर्ट जारी

रायपुर 25 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 25 से 27 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन पहले ही तीन दिनों के लिए अलर्ट घोषित किया गया था, जिसमें लोगों और प्रशासन को सावधानी बरतने और बचाव कार्यों के लिए सतर्क रहने की अपील की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को मध्य और उत्तरी भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर अगले चार दिनों तक दक्षिण भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।

रेड अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, सक्ती नारायणपुर, बीजापुर , जांजगीर चाम्पा

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम (कवर्धा)

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH