सक्ती - परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे , सचिव कृष्णा देवांगन छात्रों को दी यह सीख

सक्ती , 23-07-2025 4:57:02 PM
Anil Tamboli
सक्ती - परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे , सचिव कृष्णा देवांगन छात्रों को दी यह सीख

सक्ती 23 जुलाई 2025 - परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति सक्ती द्वारा संचालित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में समिति सचिव कृष्ण कुमार देवांगन एवं संस्था प्रमुख एम. विकास देवांगन की उपस्थिति में 23 अगस्त को हरेली के अवसर पर माँ के नाम एक वृक्ष अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधे लगा कर ग्रीन डे मनाया गया।

कार्यक्रम की शुभारंभ माँ भारती एवं माँ सरस्वती की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त छात्र/छात्राओं को पौधारोपण की तकनीक सिखाई गई एवं उसके फायदे बताए गए।

साथ ही विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 वीं के छात्र और छात्राओं के बीच विभिन्न विषय पर चित्रकारी, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रतियोगिता और कक्षा 6वी से 10वी के छात्र /छात्राओं के मध्य अलग-अलग विषय पर निबंध प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं वृक्षारोपण के लाभ एवं महत्व, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा लाये गए विभिन्न प्रकार के पौधों को विद्यालय परिसर में लगाया गया।

इस अवसर पर सचिव कृष्णा कुमार देवांगन ने छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं, जो बिना कुछ माँगे हमें बहुत कुछ देते हैं। हर बच्चा अगर एक पेड़ लगाए, तो धरती माँ फिर से मुस्कराएगी। 

संस्था प्रमुख एम. विकास देवांगन ने सभी को वृक्षारोपण की महत्व को बताते हुए कहा कि आज हम हरेली के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में माँ के नाम एक वृक्ष अभियान के तहत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है। वृक्षारोपण किसी को जीवन देने जैसा है। हमारा लगाया गया हर पेड़ समाज का रक्षक बनेगा। मानसून का मौसम चल रहा है, यह समय पेड़ लगाने और अपने पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पहल करने का है। वृक्षारोपण आपको सुकून की साँस दे सकता है। चूँकि वन हमारी धरती के फेफड़े हैं। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

माँ के नाम एक वृक्ष "ग्रीन डे" कार्यक्रम की रूपरेखा गरिमा यादव, दीक्षा देवांगन, भुनेश्वरी बरेठ एवं स्वेक्षा रावत के द्वारा तैयार किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा देवांगन, माया देवांगन, लक्ष्मी प्रधान, तारा देवांगन, निकहत खान, संदीप देवांगन, शारदा नामदेव, लक्ष्मी देवांगन, प्रीति यादव, वाणी देवांगन, युक्ति देवांगन, कुसुम देवांगन, चंचल यादव, दिपाली कसेरा, कुंती भार्गव, विजय केंवट, श्रद्धा देवांगन, नम्रता यादव, शशि यादव, मनीषा महंत, अपेक्षा अग्निहोत्री, काजल कनौजे, निधि साहू, दामिनी सहिस, शोभा सिदार, सन्नी उरांव, कुन्तला यादव, करण यादव एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, रामेश्वरी सोनी, अंशिका कसेर, रमा विश्वकर्मा, विनोदनी सोनी, मंजू यादव, ममता यादव एवं संतोष सारथी का विशेष योगदान रहा।

सक्ती - परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे , सचिव कृष्णा देवांगन छात्रों को दी यह सीख

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH