काला कोट पहन कर 26 साल से कोर्ट में वकालत कर रहा था फर्जी वकील , ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

मध्य प्रदेश , 22/07/2025 1:26:03 AM
Anil Tamboli
काला कोट पहन कर 26 साल से कोर्ट में वकालत कर रहा था फर्जी वकील , ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

भोपाल 22 जुलाई 2025 - भोपाल के पच्चीसवें अपर सत्र न्यायाधीश पहलाज सिंह कैमेथिया के न्यायालय ने काला कोट पहनकर अदालत में फर्जी रूप से प्रैक्टिस करने वाले आरोपी रविन्द्र कुमार गुप्ता को तीन वर्ष का कारावास और चार हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। शासन की ओर से लोक अभियोजक सतीश समैया ने पैरवी की।

बता दें कि अधिवक्ता राजेश व्यास ने थाना एमपी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविन्द्र कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति ने फर्जी म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद का सनद प्रमाण पत्र तैयार कर उसमें कूटरचना कर उक्त दस्तावेज के आधार पर जिला अभिभाषक संघ, भोपाल में दिनांक 14 अगस्त 2013 को सदस्यता प्राप्त कर ली जिसका सदस्यता क्रमांक 4008 के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।

विगत दिनांक 10 मई 2016 को बार काउंसल आफ एमपी का फर्जी प्रमाण पत्र भी तैयार कर लिया है जो क्रमांक 1629/1999 दिनांक 17 अगस्त 1999 बताया है वह वास्तविक रूप से प्रदीप कुमार शर्मा, अधिवक्ता उज्जैन के नाम से एडवोकेट सूची में पंजीकृत है। इसके बाद नोटिस जारी कर आरोपी से असल दस्तावेजों की मांग की गई जिस पर आरोपी ने 3 अप्रैल 2017 जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया वह भी फर्जी था।

जांच के बाद यह सिद्ध हो गया है कि आरोपी वकील न होकर विगत वर्ष 1999 से काला कोट पहनकर न्यायालय, पुलिस, पक्षकारों को धोखा देकर उनसे अवैध राशि वसूल कर अवैधानिक सलाह देता है जिसे ऐसा करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 419, 420, 467, 468,471 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH