छत्तीसगढ़ - पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा , 05 क्वार्टर के ताले टूटे , गश्त ड्यूटी वाले 04 जवान सस्पेंड

राजनाँदगाँव , 21/07/2025 11:20:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा , 05 क्वार्टर के ताले टूटे , गश्त ड्यूटी वाले 04 जवान सस्पेंड

राजनांदगांव 21 जुलाई 2025 - पेंड्री में स्थित छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के आठवीं बटालियन में फिर चोरी हुई है। यहां स्टाफ के पांच क्वाटर के ताले टूटे हैं। दो क्वार्टर से नकद और ज्वेलरी की चोरी की गई है। वारदात को दो नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। जो CCTV कैमरे में भी कैद हुए हैं। इधर बटालियन में पेट्रोलिंग टीम में शामिल चार जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। वारदात शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 2 से 4 बजे की है।

बटालियन के भीतर जवानों के लिए मकान बने हैं। जहां दो बदमाश दाखिल हो गए। दोनों ने जवानों के अलग-अलग पांच मकानों के ताले ब्लेड जैसे औजार से काटे हैं। इसमें दो मकानों से 25 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी गए जेवरात की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक है। एक मकान में मौजूद महिला को जब आहट हुई तो उन्होंने शोर मचाया। हालांकि तब तक आरोपी भाग निकले।

इसके बाद भीतर रहने वाले जवानों और परिवार की भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन गंभीर बात यह है कि बटालियन के चारों ओर दीवार है और फेसिंग भी की गई है। संदेहियों की पतासाजी करने में जुटी है पुलिस बटालियन में चोरी की सूचना के बाद लालबाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्टाफ क्वाटर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई। जिसमें दो बदमाश वारदात के बाद बाहर आते दिखे रहे हैं।आरोपियों ने नकाब बांध रखा है। पुलिस टीम शारीरिक बनावट के आधार पर संदेहियों की पतासाजी का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH