छत्तीसगढ़ - बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर , 15-07-2025 1:32:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर 15 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक लग गया है। पांच दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने और तेज धुप के चलते लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सोमवार की रात हल्की बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां रुक-रूककर बारिश हो रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होगी। साथ ही रायपुर, दुर्ग और बस्तर के इलाकों में हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की तरफ से आगे बताया कि, राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है।

साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी आवश्यक काम से घर के बाहर न निकले।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH