छत्तीसगढ़ - पुलिस ने स्कूटी सवार बहन का काटा चालान , नाराज भाई बीच सड़क में बैठा धरने पर

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 01/07/2025 7:51:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस ने स्कूटी सवार बहन का काटा चालान , नाराज भाई बीच सड़क में बैठा धरने पर

खैरागढ़ 01 जुलाई 2025 - नगर पालिका कार्यालय के सामने मंगलवार शाम एक चालान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यातायात नियम उल्लंघन पर स्कूटी सवार युवती का चालान काटे जाने से नाराज उसका भाई शशांक ताम्रकार बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गया। युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस और नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, हेलमेट और दस्तावेज जांच के दौरान स्कूटी सवार युवती के पास जरूरी कागजात अधूरे पाए गए थे, जिसके बाद चालान काटा गया। चालान की जानकारी मिलने पर युवती का भाई मौके पर पहुंचा और पुलिस से बहस करने लगा। उसका आरोप था कि चालान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी बहन से गलत तरीके से बातचीत की और बदसलूकी की। इसी बात से नाराज युवक सड़क पर बैठ गया और कार्रवाई रोकने की मांग करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का यह धरना चालान रद्द करवाने का दबाव बनाने के इरादे से किया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता और बीच सड़क पर नारेबाजी करते हुए बैठा नजर आ रहा है। बाद में स्थानीय लोगों के समझाने और पुलिस द्वारा जांच का आश्वासन देने के बाद युवक ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH