छत्तीसगढ़ - 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी उत्तम कुर्रे गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

मुंगेली , 10/06/2025 5:44:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी उत्तम कुर्रे गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

मुंगेली 10 जून 2025 - राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में मुंगेली जिले में आज एक और पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में कामयाबी पाई है. पटवारी ने जमीन दस्तावेज में सुधार और नक्शा-खसरा उपलब्ध कराने के एवज में रकम मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने 30 मई को ACB बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम केसली कला स्थित उसके और परिजनों की 1.43 एकड़ जमीन है. जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार और दस्तावेज (नक्शा, खसरा, बी-1) देने के के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है।

शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद ACB ने ट्रैप योजना बनाई। योजना के तहत आज 10 जून को शिकायतकर्ता को पटवारी के पास रिश्वत की रकम देने भेजा गया. जैसे ही पटवारी ने मुंगेली के सुरी घाट स्थित अपने कार्यालय में रकम प्राप्त की, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों धरदबोचा. इसके साथ पटवारी के पास से रिश्वत की रकम बरामद की।

दाऊपारा, मुंगेली निवासी पटवारी उत्तम कुर्रे के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई करने के साथ उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में ACB की मुंगेली जिले में यह चौथी ट्रैप कार्रवाई है. इससे पहले प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू और पटवारी सुशील जायसवाल व उसके सहायक, एएसआई राजा राम साहू व उसके सहयोगी को रिश्वत लेते पकड़ा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH