छत्तीसगढ़ कोरोना बुलेटिन - कम हो रहे है कोरोना के आंकड़े , जाने क्या है ताजा हालात

रायपुर , 09-06-2025 7:24:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ कोरोना बुलेटिन - कम हो रहे है कोरोना के आंकड़े , जाने क्या है ताजा हालात

रायपुर 09 जून 2025 - राजधानी रायपुर से कोरोना को लेकर राहत की खबर सामने आई है. शहर में 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से केवल 4 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. शेष मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

फिलहाल रायपुर में कोरोना के 25 सक्रिय मरीज हैं. इनमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 24 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस बार की लहर में अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

CMHO डॉ. मिथलेश चौधरी के अनुसार, इस बार का कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है. संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और स्वाद का चला जाना देखे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग तेजी से संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें और लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सलाह लें. जागरूकता और सावधानी से ही इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH