छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर , 07-06-2025 11:43:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर 07 जून 2025 - राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गर्मी के साथ-साथ जनता को भारी उमस भी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में दिन भर धुप रहने के बाद शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल रहा है और हल्की बारिश भी हो रही है।

आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी सुबह से सूर्य देव अपना प्रकोप दिखा रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सुनाई है। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम होते ही बरसात होने की भू संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राजधानी रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में भी आज दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। वहीं उम्मीद जताई आ रही है कि, मौसम में बदलाव होने से जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH