छत्तीसगढ़ में फिर सताएगी गर्मी , मानसून की एंट्री के बावजूद नहीं होगी बारिश, जाने मौसम का हाल..

रायपुर , 30-05-2025 12:14:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में फिर सताएगी गर्मी , मानसून की एंट्री के बावजूद नहीं होगी बारिश, जाने मौसम का हाल..

रायपुर 30 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बार एक पखवाड़ा पहले ही मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और आंधी तूफ़ान के हालत रहे। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश थमने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक किसी भी जिले में अलर्ट की स्थिति नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों में, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर वर्षा गतिविधि दर्ज की गई तथा मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण, 29 मई को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना थी लेकिन 30 मई यानि आज से पूरे प्रदेश में वर्षा में कमी आने की संभावना है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, संहिद द्वीप, 22°N/89°E, बालुरघाट, 30°N / 85°E से होकर गुज़र रही है।

पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक दबाव क्षेत्र गहरा होकर आज, 30 मई 2025 को 0830 बजे IST पर उसी क्षेत्र में केंद्रित हो गया। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब के केंद्र तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH