छत्तीसगढ़ - स्कुटी की डिक्की तोड़कर एक लाख पार , कलेक्ट्रेट परिसर में हुई वारदात

रायपुर , 21-05-2025 12:32:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कुटी की डिक्की तोड़कर एक लाख पार , कलेक्ट्रेट परिसर में हुई वारदात

रायपुर 21 मई 2025 - अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कार्पोरेशन में कार्यरत विनय कुमार रामटेके के स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोर एक लाख रुपये नगद चुरा ले गया।

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी निवासी विनय कुमार रामटेके 19 मई की सुबह निजी कार्य से एक लाख रुपये नगद लेकर कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:45 बजे वे अपने सहकर्मी जितेंद्र बंजारे के साथ कार्यालयीन कार्य से कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हीरो मैस्ट्रो स्कूटर क्रमांक CG 04 HY 1587 की डिक्की में नगदी रखी। डिक्की को लॉक कर पोस्ट ऑफिस के सामने परिसर में वाहन पार्क किया।

करीब 2:55 बजे दोनों कर्मचारी ट्रेजरी कार्यालय में दाखिल हुए और 3:15 बजे लौटकर जब स्कूटर की डिक्की खोली, तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित रामटेके ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटर की डिक्की का लॉक तोड़कर राशि चुरा ली है।

मामले की सूचना संबंधित थाना में दी गई है। पुलिस ने मौके की जांच कर ली है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH