छत्तीसगढ़ में देर शाम बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर , 14-05-2025 4:45:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में देर शाम बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर 14 मई 2025 - मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है. तेज गर्मी वाले महीने में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी हैं. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है. इसके अलावा, एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है. इसी क्षेत्र से एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा तक, छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से केरल तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. इन्हीं मौसम प्रणालियों के चलते बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं।

प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है. वहीं अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोण्डागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वर्षा की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH