छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ बारिश शुरू , सभी 33 जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर , 13-05-2025 7:12:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ बारिश शुरू , सभी 33 जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर 13 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रायपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गौरव पथ, सिविल लाइन, कटोरा तालाब सहित रिहायशी इलाको में पेड़ गिरने से सड़क पर अवजाही प्रभावित हुई है।

वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट आज शाम 7:05 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मध्यम तूफान के साथ तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार), बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़ , राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने के साथ अचानक तेज हवा आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भी आकाशीय बिजली गिरने एवं अचानक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH