छत्तीसगढ़ - देर रात फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज , IMD ने जताई यह संभावना

रायपुर , 30-04-2025 7:09:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देर रात फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज , IMD ने जताई यह संभावना

रायपुर 30 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है जिससे प्रदेश वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रहेगी।

मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है, जो लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के चलते मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी से राहत बनी रहेगी और मौसम इसी तरह बदलता हुआ बना रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH