छत्तीसगढ़ - बहु ने सुपारी देकर कराई अपने सास की हत्या , बहु और पड़ोसी दोनो गिरफ्तार

गरियाबंद , 24/03/2025 12:48:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहु ने सुपारी देकर कराई अपने सास की हत्या , बहु और पड़ोसी दोनो गिरफ्तार

गरियाबंद 24 मार्च 2025 - गरियाबंद जिले में संपत्ति की लालच में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला की बहू ने कराई थी। महिला 18 मार्च की रात से अपने घर से गायब थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 19 मार्च को ग्राम हाथबाय से गरभनतोरा जाने वाले जंगल में लकड़ी के जलते हुए चट्टा में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP ने जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का निर्देश दिया था। साथ ही टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि समारी बाई यादव (60 वर्ष) नाम की महिला 18 मार्च की रात से अपने घर से गायब थी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मृतिका के बेटे और बहू से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि अंतिम बार मृतिका को ग्राम हाथबाय के कृष्ण कुमार पात्रे के साथ देखा गया था।  पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना के बाद से ही कृष्णा अपने घर से फरार था।

पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार पात्रे को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि मृतिका की बहू लक्ष्मी यादव ने अपनी सास को मरवाने की साजिश रची थी। लक्ष्मी अपने पति के नाम से बन रहे प्रधानमंत्री आवास को कृष्णा कुमार पात्रे के नाम करने की बात कर इस हत्या को अंजाम देने का लालच दिया।

जिसके बाद 18 मार्च की रात कृष्णा ने गरियाबंद स्थित आईटीएस कॉलेज के पास खेत में मृतिका को शराब लाने के बहाने बुलाया फिर गमछे से उसका गला घोंट दिया और शव को बाईक से बांधकर जंगल ले जाकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में कृष्ण कुमार पात्रे (36 वर्ष) और लक्ष्मी यादव (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH