होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गई युवतियां डूबी , 06 की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा

बिहार , 14/03/2025 4:29:07 PM
Anil Tamboli
होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गई युवतियां डूबी , 06 की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा

मधुबनी 14 मार्च 2025 - बिहार के मधुबनी और बेगूसराय में डूबने से चार युवतियों और दो नाबालिग समेत 6 की मौत हो गई। जबकि तीन को जिंदा बचा लिया गया। मधुबनी में शुक्रवार को होली खेलने के बाद चार लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं। तभी एक लड़की गहरे पानी में जाने लगी। जब उसकी बहन उसे बचाने गई, तो वो भी डूब गई। इन दोनों को बचाने के लिए दो अन्य युवतियां भी पानी में उतरीं। उनकी भी गहरे पानी में जाने से जान चली गई।

जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना अरेर थाना क्षेत्र के दहिला गांव की है।

वहीं, बेगूसराय में शुक्रवार को गंगा में 5 नाबालिग डूब गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि 3 को बचा लिया गया। तीनों बेहोशी की हालत में हैं। बताया जा रहा कि 5 नाबालिग फुलमलिक गांव के सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सभी पानी की गहराई में चले गए। बच्चों को डूबता देखकर स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन को ही बचा पाए। नाबालिगों का घर घटनास्थल से 1 किमी की दूरी पर है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में खरहट फुलमलिक गंगा घाट की है।

मृतक युवतियों की पहचान दहिला गांव की रहने वाली दो सगी बहनें काजल कुमारी(18) और चंदा देवी(20), पड़ोसी अनु कुमारी(19) और लाखन कुमारी(18) के रूप में हुई है। सभी दोस्त थी और घर पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गई थी। एक साथ चार युवतियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH