छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट कार्यालय और SP बंगला के पास दिखा तेंदुआ , दहशत में लोग

गरियाबंद , 15/01/2025 12:24:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट कार्यालय और SP बंगला के पास दिखा तेंदुआ , दहशत में लोग

गरियाबंद 15 जनवरी 2025 - गरियाबंद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट कार्यालय और एसपी निवास के पास तेंदुआ देखा गया. इस घटना से वन विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो गए. मौके पर किसी तरह ड्यूटी में तैनात जवानों ने तेंदुआ को खदेड़ दिया. लेकिन इलाके के लोगों में अभी भी तेंदुआ का दहशत बना हुआ है। 

दरअसल, गरीयबंद के सिविल लाइन स्थित एसपी के बंगले में देर रात एक तेंदुआ घुस गया. इस दौरान एसपी अपने बंगले में ही मौजूद थे. मौके पर तैनात जवानों ने किसी तरह से तेंदुए को खदेड़ दिया. इसकी सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से SDO गरियाबंद रेंज अफसर, डिप्टी रेंजर सहित वनकर्मी लगातार एसपी निवास के आसपास लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. 

बता दें कि एसपी निवास कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक बगल में है. एडिशनल एसपी और SDO वन मनोज चंद्राकर ने इस घटना की पुष्टि की है। 

गरियाबंद में तेंदुए के दहशत का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले तेंदुए को जिला अस्पताल के पास देखा गया था. आधी रात में तेंदुआ गरियाबंद के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच जाता है. तेंदुआ का दहशत इस कदर है कि साप्ताहिक बाजार लगने वाली जगह में वन कर्मी तैनात रहते है. वन विभाग सालभर से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है. जिसके लिए पिंजरा भी मंगवाया गया था. लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में अबतक सफल नहीं हो पाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH