छत्तीसगढ़ - तालाब में अधेड़ की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली , 05/10/2024 3:50:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तालाब में अधेड़ की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
मुंगेली 05 अक्टूबर 2024 - मुंगेली जिले के खुड़िया इलाके में बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। सप्ताह भर के भीतर आज चौथे व्यक्ति का पानी में शव मिला है। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ATR क्षेत्र के बिसौनी वनगांव में कुछ दिनों पहले बैगा दंपति की मौत नाले में डूबने से हुई थी। इसके बाद खुड़िया बांध में दो दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

जानकारी के मुताबिक आज अचामकमार टाइगर रिजर्व के वनगांव शांतिपुर महामाई के रहने वाले गेंदलाल बैगा ने पुलिस चौकी खुड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव का 45 वर्षीय गौठूराम, पिता स्वर्गीय कोलाई बैगा गांव के ही तालाब में नहाने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तालाब के पास जाकर तलाश करने पर वहां कपड़ा मिला, लेकिन वह तालाब में नहीं मिला।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन की और अधेड़ का शव आज बरामद किया। मृतक के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

खुड़िया के चौकी प्रभारी सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि शांतिपुर महामाई गांव के 45 वर्षीय गौठूराम बैगा का शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH