TI के चेम्बर में ASI को वर्दी उतरवाने की धमकी देना पार्षद पति को पड़ा भारी , ASI किया कुछ ऐसा की,,

मध्य प्रदेश , 16/09/2024 8:07:15 PM
Anil Tamboli
TI के चेम्बर में ASI को वर्दी उतरवाने की धमकी देना पार्षद पति को पड़ा भारी , ASI किया कुछ ऐसा की,,
सिंगरौली 17 सितंबर 2024 - मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक ASI को धमका रहे थे। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे थे। इस पर ASI खुद ही सीना चौड़ा करते हुए तन गया और सबके सामने अपनी वर्दी उतार दी। पूरी घटना CCTV में कैद है। वीडियो सात महीने पुराना बताया जा रहा है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। 

दरअसल, 7 माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर ASI विनोद मिश्रा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। 

इसी दौरान भाजपा नेता और पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने ASI विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से ASI ने अपना आपा खो दिया इसके बाद ASI ने सबके सामने अपनी वर्दी उतार दी । घटना के बाद SP निवेदिता गुप्ता ने थाने के ASI विनोद मिश्रा पर वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई कर चुके हैं।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का CCTV फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी उफान पर है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर लिखा है कि यह सत्ता की हनक है, भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़नी पड़ गई !!

ताज़ा समाचार

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH