भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भजपा विधायक आपस मे भिड़े , दोनो में हुई तनातनी

मध्य प्रदेश , 15/09/2024 8:38:17 PM
Anil Tamboli
भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भजपा विधायक आपस मे भिड़े , दोनो में हुई तनातनी
शिवपुरी 16 सितंबर 2024 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बीच जमकर तनातनी हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल का ग्वालियर बाईपास पर एक शोरूम है. जिसे उन्होंने टाटा मोटर्स को किराए पर दिया था. इस शोरूम को ग्वालियर के डीलर समर्थ मोटर्स संचालित कर रहे थे. इस शोरूम को किराए पर देने से पहले ही दोनों के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था. जिसमें बीजेपी जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने शोरूम को जनवरी 2025 तक के लिए किराए पर दिया है।

लेकिन इसी बीच समर्थ मोटर्स का नया शोरूम शिवपुरी के बड़ौदी पर बनकर तैयार हो गया है। नया शोरूम तैयार होने के बाद समर्थ मोटर्स के संचालक ने बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के शोरूम को खाली करना शुरू कर दिया. इधर भवन मालिक ने एग्रीमेंट के हिसाब से भुगतान और पिछले किराए की मांग को लेकर शोरूम में ताला मार दिया।

जिसकी वजह से समर्थ मोटर्स की एक कार और कुछ अन्य समान शोरूम में ही बंद हो गया था. जिसके बाद समर्थ शोरूम के संचालक मुकेश अग्रवाल और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी भारी पुलिस बल के साथ ताला लगे शोरूम पर पहुंचे। विधायक प्रीतम लोधी ने अपने ही सामने शोरूम का ताला तुड़वाया इस दौरान बीजेपी विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के बीच तनातनी होनी शुरू हो गई।

इस पूरे मामले पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने कहा कि डीलर समर्थ मोटर्स ने एग्रीमेंट का पालन नहीं किया. साथ ही उसने पिछला किराया अभी तक नहीं दिया है। वही समर्थ मोटर्स के संचालक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि हमारा नया शोरूम बनकर तैयार हो गया है. हम अपने शोरूम की शिफ्टिंग कर रहे थे, लेकिन भवन मालिक अनुबंध के आधार पर अनावश्यक किराए की मांग कर रहे है। जबकि विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि समर्थ मोटर्स के संचालक मुकेश अग्रवाल उनको मिलने वाले है. इसलिए वह उनके बुलाने पर मिलने के लिए पहुंचे थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH