बढ़ा हुआ वेतन नही मिला तो ऑफिस में अधीक्षक खाने लगा जहर , फिर हुआ यह,,

मध्य प्रदेश , 04/09/2024 3:12:54 PM
Anil Tamboli
बढ़ा हुआ वेतन नही मिला तो ऑफिस में अधीक्षक खाने लगा जहर , फिर हुआ यह,,
रतलाम 04 सितंबर 2024 - नगर निगम कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल ने जहर की गोलियां खाने की कोशिश की। आसपास खड़े अन्य कर्मचारियों ने झालीवाल के मुंह पर हाथ रखा और कुछ ने जहर की डिब्बी छीन ली। मामला वेतनवृद्धि होने के बाद भी बढ़ा हुआ वेतन नहीं देने का है।

नगर निगम में प्रथम तल पर निगमायुक्त के चैंबर के समीप ही कार्यालय अधीक्षक (ओएस) का कक्ष है जबकि ठीक सामने वाले कक्ष में लेखापाल विजय बालोद्रा व अकाउंट विभाग के अन्य कर्मचारी बैठते हैं। सुबह करीब 11 बजे निगम कार्यालय अधीक्षक झालीवाल लेखापाल विजय बालोद्रा के पास पहुंचे और वेतन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान वेतनवृद्धि नहीं होने की जानकारी मिली तो गोपाल झालीवाल बालोद्रा के कक्ष के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

गोपाल झालीवाल ने अपनी समस्या बताई और फिर जेब से जहर की डिब्बी निकालकर गोली खाने लगे, यह देखते ही वहां खड़े अन्य कर्मचारियों ने उन्हे रोका और डिब्बी छीन ली। साथी कर्मचारियों ने समझाइश देकर झालीवाल को शांत किया और उनके कक्ष में लेकर गए।

झारीवाल ने बताया कि राज्य शासन के आदेश पर चौथा वेतनमान लागू करने के बाद निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, आडिट ने भी स्वीकृति दे दी। इसके बाद भी गत दो माह से लेखापाल बालोद्रा द्वारा जानबूझकर बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा है। 

इस मामले में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कहा कि चौथा वेतनमान लागू करने के संबंध में कार्यालय अधीक्षक को सभी जानकारी देकर बढ़ा हुआ वेतन अगस्त से मिलने को लेकर आश्वस्त कर दिया गया था। मामले में विभागीय मुख्यालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है। अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभावित है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH