पड़ोसी के प्यार में पगलाई पत्नी को पति लगने लगा दुश्मन , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड

मध्य प्रदेश , 02/09/2024 9:05:58 PM
Anil Tamboli
पड़ोसी के प्यार में पगलाई पत्नी को पति लगने लगा दुश्मन , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड
सागर 03 सितंबर 2024 - पुलिस ने 9 माह पहले सानौधा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का राजफाश कर पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 10 दिसंबर 2023 को पुलिस को गलगल टोरिया मंदिर के पास पठार में अधजला अज्ञात शख्स का शव मिला। पुलिस ने पीएम कराने के बाद जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि मगरोन निवासी गरीबदास नाम के शख्स ने 11 दिसंबर को पुलिस चौकी में आकर अपने 40 वर्षीय बेटे बृजलाल अहिरवार के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। गरीबदास ने पुलिस को बताया कि बृजलाल 8 दिसंबर की रात से लापता है।

पुलिस ने गलगल टोरिया में मिली लाश और लापता हुए बृजलाल की पहचान का मिलान किया, जिसमें बृजलाल के शव की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने मृतक बृजलाल की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। और दो तीन महीने में एक बार अपने घर मगरोन आता था। मृतक की पत्नी तथा गांव के मोनू शाह के बीच लगातार बातचीत होने की भी जानकारी मिली।

जानकारी मिलने के बाद मोनू शाह से पूछताछ की गई। तो मोनू शाह ने मृतक की पत्नी के साथ अपने अवैध संबंधों को स्वीकार किया तथा मृतक की पत्नी व अपने दोस्त उमेश अहिरवार के साथ मिलकर बृजलाल की हत्या करना स्वीकार किया। मोनू शाह ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खरीदकर मृतक की पत्नी को दी जिसे मृतक की पत्नी ने बृजलाल के खाने में मिला दिया। 

खाना खाकर बेहोश बृजलाल हो गया। तब 8 - 9 दिसंबर की दरम्यानी रात को मोनू शाह बृजलाल के घर आया और पत्नी के साथ सोते हुए बृजलाल का गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मोनू के साथ आया उसका दोस्त उमेश घर के बाहर चौकीदारी करता रहा। हत्या के बाद मोनू और उमेश ने शव को रजाई में लपेट कर बाइक पर रखा और गलगल टोरिया की पहाड़ी पर लेकर बाइक के पेट्रोल से शव को रजाई सहित जला दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH