तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में चार लोगों की मौत और 06 की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 02/09/2024 11:05:44 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में चार लोगों की मौत और 06 की हालत नाजुक
दमोह 02 सितंबर 2024 - फतेहपुर थाना अंतर्गत देर रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित इलाज का इंतजाम करने के निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक बटियागढ़ थाना क्षेत्र के घूघस गांव में रहने वाले करीब 40 लोग सोमवती अमावस्या के मौके पर दर्शन के लिए छतरपुर के जटाशंकर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर ये सभी फतेहपुर के पास पहुंचे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। ट्राली में सवार लोग ट्राली के नीचे ही दब गए।

इस घटना में दो महिलाओं सहित एक किशोर और एक बच्चे की मौत हो गई। इनके नाम छोटी बाई गोंड़ (45वर्ष), गंजली बाई गोंड़ (50वर्ष), लक्ष्मण आदिवासी (17वर्ष) व हेमेंद्र आदिवासी (10वर्ष) हैं, जो ग्राम घूघस के ही थे। 

इनके अलावा 12 लोग घायल हुए है जिनमें से चित्तर राज गोंड (11वर्ष), कल्पना (10वर्ष), ट्रैक्टर मालिक परम लोधी (45वर्ष), बल्ला आदिवासी (12वर्ष), कुंअर आदिवासी (20वर्ष) और ममता बाई (40वर्ष) को गहन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH