छत्तीसगढ़ - UPSC में 120वा रैंक आने की फैलाई अफवाह , दिन भर अधिकारी देते रहे बधाई शाम होते ही उठा ले गई पुलिस

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - UPSC में 120वा रैंक आने की फैलाई अफवाह , दिन भर अधिकारी देते रहे बधाई शाम होते ही उठा ले गई पुलिस
मुंगेली 22 अप्रैल 2024 - UPSC पास होना अपने आप में बड़े गर्व की बात होती है.कड़ी मेहनत और लगन के बूते ही इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है.इस परीक्षा में पास होने की खुशी वही महसूस कर सकता है जिसने दिन रात एक करके UPSC एग्जाम में झंडा बुलंद किया हो.लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दूसरे के नाम पर वाहवाही और शाबाशी लेने से भी पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक मामला मुंगेली में सामने आया।

दरअसल बीते दिन UPSC की फाइनल रिजल्ट जारी हुआ.है इसमें 120वां रैंक मनोज कुमार का है. इस नाम का फायदा मुंगेली के सुरीघाट निवासी मनोज कुमार पटेल ने उठाया.मनोज ने अपने दोस्त श्रवण कुमार और राजेंद्र साहू की मदद से ये खबर फैलाई कि उसका चयन UPSC में हुआ है। बस फिर क्या था, जिले का प्रशासनिक अमला युवक के आवभगत में लग गया।

इसकी जानकारी तहसीलदार को होने पर वह मनीज को बधाई देने उसके घर पँहुच गए तहसीलदार ने जब मनोज से जब बात की तो मनोज ने कलेक्टर से मिलने की इच्छा जताई. जिस पर तहसीलदार ने मनोज को कलेक्टर समेत अन्य अफसरों से मिलवाया. लेकिन इसी दौरान मनोज  पटेल ने कलेक्टर से पूछा कि क्या उसे इनाम मिलेगा. मनोज की इस बात से कलेक्टर को शक हुआ.जिस उन्होंने मनोज का एडमिट कार्ड मांगा.जिस पर युवक ने गोलमोल जवाब दिया।

मनोज की बातों से जब कलेक्टर का शक और गहरा हुआ तो उन्होंने तहसीलदार के साथ युवक को एडमिट कार्ड लाने के लिए घर भेजा, ताकि एडमिट कार्ड से सच्चाई सामने लाई जा सके. लेकिन जैसे ही युवक अपने घर पहुंचा तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. दो घंटे तक एडमिट कार्ड खोजने का बहाना करने के बाद युवक ने झूठी अफवाह फैलाकर इनाम लेने की बात स्वीकार कर ली।

इसकी जानकारी होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को घटना की शिकायत थाने में करने को कहा. तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने धारा 419, 34 के तहत मामला दर्ज कर मनोज कुमार पटेल और उसके साथी श्रवण और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH