एडिसनल एसपी ने छात्रा के साथ किया रेप , प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन , FIR हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एडिसनल एसपी ने छात्रा के साथ किया रेप , प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन ,  FIR हुआ दर्ज
लखनऊ 07 जनवरी 2024 - ATS में तैनात एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोप में गोमतीनगर विस्तार थाने में FIR दर्ज की गई है। ASP की पत्नी , चार दोस्तों व अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है FIR में इन सभी को आरोपी बनाया गया है पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा के मुताबिक फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। दावा है कि तब वह नाबालिग थी। राहुल ने भरोसा दिया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में मदद करेंगे। इसलिए वह अक्सर स्टडी मटीरियल देने के लिए बुलाते थे। 

छात्रा का आरोप है कि वर्ष 2019 में ASP राहुल श्रीवास्तव ने स्टडी मटीरियल व रिसर्च वर्क कराने के बहाने एक होटल में बुलाया। यहां पर उसको नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील फोटो क्लिक कर लिए। फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले साल अप्रैल में जब वह गर्भवती हुई तो राहुल श्रीवास्तव ने एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

छात्रा का आरोप है कि जब मामले की जानकारी राहुल की पत्नी मनिनि श्रीवास्तव ( जो लखनऊ विवि में शिक्षिका हैं ) को हुई तो वह और राहुल के दोस्त सौरभ , सतीश , विक्रम , सिद्धार्थ व अन्य ने मिलकर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया यही नहीं धमकाया कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे।

इस मामले में DCP पूर्वी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH