पूर्व महिला सरपंच को मिली पति के अवैध संबंध का विरोध करने की सजा , पति ने हत्या करने के बाद लाश को,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व महिला सरपंच को मिली पति के अवैध संबंध का विरोध करने की सजा , पति ने हत्या करने के बाद लाश को,,
फिरोजाबाद 02 जनवरी 2023 -  ग्राम पंचायत हेमराजपुर में फंदे पर झूली पूर्व सरपंच के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके वालों ने महिला सरपंच के पति पर अवैध संबंधों में बाधक बनने पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पति , पुत्र व पुत्रवधू पर हत्या करने एवं साक्ष्य मिटाने को शव जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एटा के थाना अवागढ़ अंतर्गत गांव नगला धारू निवासी सुरेशचंद्र ने अपनी बहन मंजू की शादी 25 वर्ष पूर्व थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर निवासी राकेश बाबू के साथ की थी। बहनोई राकेश बाबू के परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इस मामले में उसने कई बार शिकायत की थी। मामले में पंचायत भी हुईं थीं। शनिवार दोपहर में उसने बहन का हालचाल जानने को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा।

शनिवार तीन बजे भांजे योगेश ने फोन पर बताया कि मम्मी मर गई है। वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन की लाश को राकेश बाबू उनके पुत्र व पुत्रवधू जला चुके थे। इसके बाद वह मौके से भाग गए। भाई सुरेशचन्द्र ने बहनोई राकेश बाबू , योगेश उर्फ योगेन्द्र , शेरसिंह व आरती देवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि मायका पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH